{"_id":"660d2dea6c6fea3de5048e96","slug":"three-dead-in-three-accidents-two-youths-died-after-falling-from-the-roof-and-woman-consumed-poison-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हादसों में तीन मृत: छिंदवाड़ा-तामिया में छत से गिरकर दो युवकों की मौत तो मोहखेड़ में महिला ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हादसों में तीन मृत: छिंदवाड़ा-तामिया में छत से गिरकर दो युवकों की मौत तो मोहखेड़ में महिला ने खाया जहर
Wed, 03 Apr 2024 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तीन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने छत से गिरकर दम तोड़ दिया तो एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के तामिया, धरमटेकड़ी और मोहखेड़ में हुए तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। गिरने की वजह से दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, तो वहीं मोहखेड़ की एक महिला की जहर के सेवन के चलते मौत हो गई।
जानकारी में पुलिस ने बताया कि तामिया के देलाखारी के ग्राम बेलखाड़ी निवासी शनिलाल पिता सुम्मीलाल मंगलवार के दिन घर के सामने धूप से बचाव के लिए मंडा बांध रहा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने की वजह से शनिलाल नीचे गिर गया और घायल हो गया। उपचार के लिए शनिलाल को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह धरमटेकड़ी चौकी के बसंत कॉलोनी में एक हादसा हो गया। यहां रहने वाले मंजू दुलीचंद यादव काम करते वक्त छत से गिरकर घायल हो गए थे, मंजू को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का तीसरा मामला मोहखेड़ के कुकड़ा किरार का है, यहां रहने वाली 41 वर्षीय ममता पति बालकराम चौहान ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।