{"_id":"673306ec7a47376dbc040b6e","slug":"the-police-were-arrested-for-48-hours-the-police-had-gone-missing-during-the-raid-shoes-were-found-near-the-well-the-police-continued-to-get-upset-reached-home-safely-in-the-morning-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2307888-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: करीब 48 घंटे तक पुलिस को परेशान किया जुआरी, रेड के दौरान हुआ था गायब, सुबह सकुशल घर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: करीब 48 घंटे तक पुलिस को परेशान किया जुआरी, रेड के दौरान हुआ था गायब, सुबह सकुशल घर पहुंचा
Tue, 12 Nov 2024 01:30 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में एक जुआरी पुलिस को करीब 48 घंटे तक परेशान करता रहा। बता दें कि पुलिस रेड के दौरान जुआरी गायब हुआ था और कुएं के पास उसके जूते मिले थे। वहीं, मंगलवार सुबह वह घर पहुंच गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में देहात थाने की पुलिस को पिछले 48 घंटे से एक जुआरी गायब होकर परेशान करता रहा। उसकी तलाश में पुलिस लगभग 48 घंटे परेशान होती रही, उसके जूते कुएं के पास मिले थे। इसलिए पुलिस और उसके साथी कुएं का पानी खाली कराते रहे। कई गोताखोर भी इस कुएं में उसको ढूंढने के लिए तैरते नजर आए, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 12 बजे तक पुलिस परेशान थी। मंगलवार सुबह फिर नए रेस्क्यू की तैयारी थी, लेकिन अचानक पुलिस को सूचना मिल गई कि वह जुआरी सकुशल अपने घर लौट आया। इसके बाद पुलिस का सिर दर्द तो खत्म हुआ, लेकिन अब पुलिस उस पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
टीआई गोविंद राजपूत के मुताबिक, नीरज साहू सिल्लेवानी में रहने वाला ये युवक रविवार की शाम सवा सात बजे के आसपास से लापता हो गया था। अपने साथियों के साथ वह काराबोह के पास जुआ खेल रहा था, तभी किसी ने आवाज दी कि पुलिस आ रही है तो सभी लोग वहां से भागने लगे। इसके बाद एक घंटे बाद सभी वहां वापस आए और एक-दूसरे की जानकारी उठाई तो सिल्लेवानी निवासी 37 वर्षीय नीरज पिता नारायन साहू नामक युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद से उसके साथी नीरज को लगातार फोन करते रहे, लेकिन नीरज की जानकारी नहीं मिली, न ही वो घर पहुंचा। इसके बाद साथियों ने मामले की शिकायत देहात थाने में की और पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन रविवार की आधी रात के बाद से और सोमवार को पूरे दिन-रात तलाश के बाद भी गायब नीरज साहू का पता नहीं चल पाया।
फिलहाल, देहात पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, पुलिस मंगलवार से इस मामले की नई तरीके से जांच करने की तलाश कर रही थी कि सुबह अचानक पुलिस को जानकारी लगी कि नीरज अपने घर लौट आया है। इसके बाद पुलिस ने रात की सांस ली। टीआई का कहना है कि पुलिस को परेशान करने वाले इस आरोपी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच करती पुलिस

जांच करती पुलिस
