{"_id":"67698aab8c899c788604bc5e","slug":"teachers-service-terminated-for-molesting-students-he-threatened-to-show-obscene-videos-to-students-collector-sacked-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2448488-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, अश्लील वीडियो दिखाकर देता था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, अश्लील वीडियो दिखाकर देता था धमकी
Mon, 23 Dec 2024 11:37 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
जुन्नारदेव थाना
स्कूल में माध्यमिक शाला की छात्राओं को डरा धमकाकर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर उनके साथ छेड़खानी करने वाले कथित शिक्षक को आखिरकार कलेक्टर ने जांच के बाद सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जुन्नारदेव के एक माध्यमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक नरेंद्र ठाकुर पर ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया था कि प्रधान पाठक नरेंद्र ठाकुर स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। कई बार इस मामले में शिकायत की गई थी जिसके बाद शिक्षक को तात्कालिक तौर पर निलंबित कर दिया गया था वहीं कलेक्टर ने उनसे जब आप तलब किया था, लेकिन वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में विभागीय जांच में कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिसको लेकर की गई जांच के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार किए गए प्रतिवेदन के अनुसार कलेक्टर शिलेंद्र सिंह ने बिलावर कला में पदस्थ प्रधान पाठक नरेंद्र कुमार ठाकुर की सेवा समाप्ति के आदेश सोमवार को जारी कर दिए।
विज्ञापन
दर्ज की गई थी FIR
शिक्षक नरेंद्र ठाकुर पर 25 अगस्त को मामला भी दर्ज किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था वहीं विभाग की जांच के दौरान उनसे जवाब तलब किया गया था लेकिन वे कोई जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में सोमवार को उनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
