फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Chicken Killing Dispute Turns Violent, Woman Attacked with Sword, Seriously Injured

Chhindwara News: मुर्गी मारने के शक में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसन पर तलवार से हमला, महिला गंभीर घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:10 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 11:10 AM IST
सार

मुर्गी मारने के शक में पड़ोसी युवक ने तलवार निकाल ली। इसी बीच बेटे को बचाने आई महिला पर युवक ने तलवार से वार कर दिया। घायल महिला को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Chicken Killing Dispute Turns Violent, Woman Attacked with Sword, Seriously Injured
अस्पताल में भर्ती घायल महिला

विस्तार

जिले के बडकुही पुलिस चौकी क्षेत्र के भमोडी गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुर्गी मारने के शक में एक युवक ने पड़ोसन पर तलवार से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई महिला पर हुए इस हमले में उसके हाथ, ठोड़ी और कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

विज्ञापन


घायल महिला राधा बाई कोल मोहल्ला, भमोडी की निवासी है और घरेलू कामकाज कर जीवनयापन करती है। वहीं पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक मनोज उर्फ मंत्री मुर्गी पालन करता है। उसकी कुछ मुर्गियों के मारे जाने की घटना के बाद से वह राधा बाई के बेटे बाबू पर शक कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: कैदी की आत्महत्या मामले में न्याय मांगने सड़क पर उतरे परिजन, नाबालिग के अन्य संबंधों का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पास मनोज और बाबू की मुलाकात हुई, जहां आरोपी ने मुर्गी मारने का आरोप लगाते हुए विवाद किया। बाबू वहां से घर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद मनोज गुस्से में उसके घर पहुंच गया और दोबारा विवाद शुरू कर दिया और तलवार निकाल ली। बेटे को बचाने आगे आई राधा बाई पर आरोपी ने तलवार से वार कर दिया, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपी को काबू में किया।

पुलिस ने महिला को परासिया सिविल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छिंदवाड़ा रैफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलवार जब्त करने और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed