फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Press photographer killed in Chhindwara!SFL team probes body found tied to gamcha inside Khatara car

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में फोटोग्राफर की हत्या, कलेक्ट्रेट परिसर में खटारा कार में गमछे से बंधा मिला शव

Wed, 23 Oct 2024 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 10:23 AM IST
सार

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में एक खटारा कार में युवक का शव मिला है। शव गमछे से बंधा मिला है। युवक प्रेस फोटोग्राफर था। उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Press photographer killed in Chhindwara!SFL team probes body found tied to gamcha inside Khatara car
कलेक्ट्रेट परिसर में मिली लाश

विस्तार

बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में संदिग्ध परिस्थिति में एक प्रेस फोटोग्राफर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बतौर प्रेस फोटोग्राफर के रूप में काम करने वाले राजकुमार सोनी उर्फ लल्ली का शव यहां कलेक्टर परिसर के पास सीनियर सिटीजन कार्यालय परिसर में मिला। चौंकाने वाली बात ये है कि शव एक खटारा कार में गमछे से बंधा मिला। प्रथम दृष्टया मामले को पुलिस हत्या मान रही है। सूचना के बाद एसडीओपी, टीआई SFL की टीम मौके पर पहुंच गई है, मामले की हर एंगल से जांच चल रही है।
विज्ञापन


मृतक के भाई विजय सोनी का कहना है कि यह सारा मामला हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसकी हर एंगल से जांच की जानी चाहिए। क्योंकि वह इतना अनफिट था कि दीवार फांदकर यहां नहीं पहुंच सकता।
विज्ञापन


घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर मिला बैग और बाइक
मृतक की बाइक और बाइक घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर मिले हैं। बीती रात 10:00 बजे तक वह अपने पत्रकार साथियों के साथ कलेक्ट्रेट में ही बैठा था। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसके बाद उसके साथ है हादसा हो गया इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में खाद्य विभाग का छापा
छिंदवाड़ा में खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी है। चौरई झिलमिली क्षेत्र के जैन होटल, राजस्थान मिष्ठान्न सहित किराना दुकानों का निरीक्षण किया और मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए। वहीं जैन होटल ने एक्सपायर खाद्य मसालों का उपयोग करने पर उन्हें नष्ट करवाया गया और संचालक को नोटिस दिया गया। गरबा स्वीट्स, पाल मिष्ठान, पवार डेरी, बनारसी स्वीट्स, वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स, प्रकाश बेकरी, बिकानर स्वीट्स कारख़ाना आदि का निरीक्षण किया और मावा, पेड़ा, बेसन लड्डू , दूध बर्फी, शक्कर, मैदा, बेसन आदि खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।अन्य टीम ने पांढुरना क्षेत्र के बिकानर मिष्ठान योगेश फूड्स, इंदौर सेव , हरिहर मिष्ठान्न सहित किराना दुकानों का निरीक्षण किया और पेड़ा, बर्फी, दही आदि-आदि खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed