Chhindwara News: भाजपा नेता के बेटे से विवाद के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित, NSUI ने किया कार्रवाई का विरोध
कांग्रेस नेता अजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा अंश ठाकुर सड़क पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो उसने उन पर ही मारपीट करने का झूठा आरोप लगा दिया।
विस्तार
छिंदवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के बेटे अंश ठाकुर और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में दो पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के दबाव में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है, जबकि वे निर्दोष हैं।
ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
कांग्रेस नेता अजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा अंश ठाकुर सड़क पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो उसने उन पर ही मारपीट करने का झूठा आरोप लगा दिया। भाजपा के दबाव में पुलिस अधिक्षक ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने बहनों के खातों में डाली लाडली बहना की 23वीं किस्त, सीएम ने दी कई और सौगातें
कराई जाए निष्पक्ष जांच
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए ताकि निर्दोष पुलिसकर्मियों को न्याय मिल सके। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर, जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
