{"_id":"65db33bbf8bedcea8c06779b","slug":"mp-weather-there-may-be-rain-hailstorm-and-strong-winds-in-many-parts-chhindwara-will-be-more-affected-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी के कई हिस्सों में बन रहा बारिश वाला मौसम, छिंदवाड़ा रहेगा प्रभावित; किसान भाइयों को भी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी के कई हिस्सों में बन रहा बारिश वाला मौसम, छिंदवाड़ा रहेगा प्रभावित; किसान भाइयों को भी सलाह
Sun, 25 Feb 2024 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:04 PM IST
सार
Weather News: मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक छिंदवाड़ा जिले का मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से एक्टिव है। एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बार फिर से बादल-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने एक साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय होने के चलते अगले 48 घंटे में मौसम परिवर्तन के साथ ही कहीं-कहीं तेज हवाएं, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
फिर बन रहा बारिश वाला मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 26 से 28 फरवरी तक जिले का मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से एक्टिव है। एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यही नहीं, राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश वाला मौसम बन रहा है।
विज्ञापन
सोमवार से तापमान में गिरावट की संभावना
जिले में बीते 24 घंटों से हवाओं की गति बढ़ने के साथ ही नमी का भी एहसास हो रहा है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की रात का पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम पारा 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी सोमवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
किसान भाइयों को सलाह
छिंदवाड़ा जिले में ओलावृष्टि, गरज, बिजली और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना के मद्देनजर किसान भाइयों के लिए जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पूर्ण रूप से पकी हुई फसलों की कटाई और मंडाई कर अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें।
