फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP Politics: Kamalnath Says Nakul Nath To Fight LS Polls From Chhindwara

MP Politics: कमलनाथ बोले- नकुल नाथ नहीं जा रहे भाजपा में, छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे

Tue, 06 Feb 2024 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 06 Feb 2024 05:52 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ किया है कि नकुलनाथ कहीं नहीं जाने वाले। कांग्रेस से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह कहकर उन्होंने नकुल के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन
MP Politics: Kamalnath Says Nakul Nath To Fight LS Polls From Chhindwara
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ कांग्रेस से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके भाजपा में जाने की बात अफवाह है। 

विज्ञापन


छिंदवाड़ा में इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तरह-तरह की अफवाह उड़ी है लेकिन अब शुरुआत हो गई है। जैसे ही एआईसीसी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करती है, वैसे ही नकुलनाथ जी यहां से लोकसभा के उम्मीदवार होंगे। कमलनाथ ने उनके भाजपा में जाने की सारी बातों को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि मैंने तो प्रमोद कृष्णन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि कोई किसी से बंधा हुआ नहीं है। उसके बाद ये अफवाह फैला दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता के बयान को लेकर कमलनाथ ने कहा कि जितेंद्र ने उसे शोकॉज नोटिस दिया है। उससे स्पष्टीकरण मांगा है। कमलनाथ ने अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल के जवाब देते हुए कहा कि मैंने पांच दिसंबर को अपना इस्तीफा दे दिया था। मैंने इस्तीफा दिया, मुझे बाहर नहीं किया गया। मुझसे पूछा गया था कि किसे अध्यक्ष बनाना है, मैंने अपने नाम बता दिए थे। उन्होंने चुनावों में अपनी भूमिका पर कहा कि 'मैं हमेशा की तरह प्रचार करूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुल नाथ ने की थी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा
एक दिन पहले ही छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने सार्वजनिक मंच से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। नकुलनाथ ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनावों में गुटबाजी होती है क्योंकि बहुत सारे उम्मीदवार होते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव अलग होते हैं। लोकसभा चुनावों में कोई गुटबाजी नहीं होती है। केवल एक ही उम्मीदवार होता है। मैं आपका उम्मीदवार बनूंगा। पिता-पुत्र में से कौन चुनाव लड़ेगा, इन पर लग रही अटकलों को विराम देते हुए नकुल ने कहा कि कमलनाथ जी का समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा। आपने 42 वर्षों तक नाथ परिवार को समर्थऩ, प्यार औऱ आशीर्वाद दिया है। मुझे उम्मीद है कि आप भविष्य में भी अपना समर्थन और प्यार देते रहेंगे। यह बात अलग है कि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की अधिकृत घोषणा से पहले ही नकुलनाथ ने अपने लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक कर दिए थे। बाद में कांग्रेस की सूची में उनके नाम शामिल किए गए।  


छिंदवाड़ा क्यों है कांग्रेस के लिए अहम

छिंदवाड़ा से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं। 2019 में कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। इस वजह से उनकी जगह उनके बेटे नकुलनाथ ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह जीते भी। मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ एक सीट कांग्रेस को मिली थी और वह थी छिंदवाड़ा की सीट। दिसंबर 2023 में हुए मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी जब भाजपा की लहर थी, तब कमलनाथ अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे थे। छिंदवाड़ा में एक भी विधानसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी है। 230 सदस्यों वाले सदन में भाजपा ने 163 सीटें जीती और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों पर जीत मिली है। 
 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed