फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP News: Death of mother and newborn in Chhindwara, doctors accused of negligence

MP News: छिंदवाड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप

Wed, 13 Mar 2024 09:19 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 13 Mar 2024 09:19 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रसूति के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ी और उसने भी रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP News: Death of mother and newborn in Chhindwara, doctors accused of negligence
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में डॉक्टर की कथित लापरवाही की वजह से नवजात शिशु के बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। मामला सिंगोड़ी अस्पताल का है। परिजनों का कहना है कि नवजात शिशु की मौत हो गई थी। हालत बिगड़ने के बाद प्रसूता का इलाज करने के बजाय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हस्तरेखा पति विजय परतेती, उम्र 26 साल, थामईखेड़ा अमरवाड़ा, की रहने वाली थी। प्रसव के लिए उसे बुधवार तड़के सिंगोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुबह पांच बजे उसने शिशु को जन्म दिया। हालांकि, प्रसव के दौरान ही नवजात की मौत हो गई। इसके बाद महिला की हालत भी बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे 
विज्ञापन

जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन तत्काल उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति विजय का कहना है कि इस मामले में डॉक्टर से पूछा जाएगा कि वह जच्चा या बच्चा को बचा सकते थे। दोनों को नहीं बचाया गया। ऐसे में डाक्टरों की लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस में कोई शिकवा-शिकायत नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed