फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP Lok Sabha Polls CM Mohan Yadav says KamalNath has so much money that he can distribute helicopters

LS Polls: छिंदवाड़ा में सीएम मोहन बोले- कमलनाथ के पास इतना पैसा है कि पूरे गांव को हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं

Wed, 17 Apr 2024 02:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 02:08 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले, पूर्व सीएम कमलनाथ के पास इतना पैसा है कि वे पूरे गांव को हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं। लेकिन छिंदवाड़ा मॉडल के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Polls CM Mohan Yadav says KamalNath has so much money that he can distribute helicopters
छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौरई (छिंदवाड़ा) के धनोरा में चुनावी आमसभा के दौरान प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने चौरई विधानसभा क्षेत्र के डूब प्रभावित इलाके धनोरा में ग्रामीणों को चुनावी आमसभा के दौरान कहा, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के पास 700 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसकी उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है।

विज्ञापन


वहीं, कमलनाथ के पास 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह चाहें तो पूरे गांव में हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं। लेकिन कमलनाथ झूठे विकास का मॉडल बताकर जनता को 40 साल से गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नकुलनाथ ने एक नंबर में अपने 700 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बताई है, इतना पैसा उनके पास है कि दिमाग घूम जा रहा है।

डॉ. मोहन यादव ने जनता से पूछते हुए कहा कि क्या कभी कमलनाथ ने आपको हेलीकॉप्टर में घुमाया है? चलो सुख में न घूमे कभी कोई बीमार हुआ है तो उन्हें हेलीकॉप्टर में लेकर अस्पताल पहुंचाया है नहीं पहुंचाया है। यही फर्क है, मोदी जी की सरकार और कमलनाथ में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed