फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP Lok Sabha Election Kamal Nath says in Chhindwara Religion is a matter of faith for me

Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा में कमलनाथ बोले- धर्म मेरे लिए आस्था का विषय, रोजगार देना मेरी पहली प्राथमिकता

Sat, 06 Apr 2024 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा, धर्म मेरे लिए आस्था का विषय है। हम सब अपने श्रद्धा के अनुसार धर्म का पालन करते हैं। भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में कुछ करते नहीं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Kamal Nath says in Chhindwara Religion is a matter of faith for me
छिंदवाड़ा में कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव के लिए सौसर विधानसभा के ग्राम पिपला नारायण वार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूंगा। मैं धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करता। मैंने छिंदवाड़ा में हनुमान जी की सबसे बड़ी मूर्ति बनवाई, लेकिन कभी इस बारे में राजनीतिक बात नहीं की।

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा, धर्म मेरे लिए आस्था का विषय है। हम सब अपने श्रद्धा के अनुसार धर्म का पालन करते हैं। भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में कुछ करते नहीं। यह कहते थे 450 रुपये में गैस का सिलेंडर देंगे। क्या किसी को 450 रुपये में गैस का सिलेंडर मिल रहा है। यह कहते थे गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,700 रुपये प्रति कुंतल और धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल देंगे। लेकिन किसी को दिया क्या?
विज्ञापन


रोजगार देना मेरी पहली प्राथमिकता
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले, रोजगार मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। जो बच्चे सिर्फ सातवीं आठवीं तक पढ़े हैं, उनके लिए भी मैंने रोजगार की व्यवस्था की है। मैंने स्किल डेवलपमेंट सेंटर और ड्राइविंग लर्निंग सेंटर खुलवाए, ताकि कम शिक्षित बच्चे भी ट्रेनिंग हासिल कर सकें और रोजगार प्राप्त करें। चुनाव के बाद आप लोग जाकर ट्रेनिंग सेंटर देखिएगा। अपने और आसपास के बच्चों को वहां पढ़ने भेजिए। यह बच्चे आज बाहर जाकर 60-70,000 हजार रुपए महीने कमाते हैं, 30-40,000 हजार रुपये परिवार को भेजते हैं, इससे गांव की आर्थिक गतिविधि चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा, मैंने छिंदवाड़ा में छह हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई, हाइवे बनाए। सड़कों से आवागमन तो बेहतर हुआ, लेकिन साथ ही स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए रोजगार भी मिला। मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने पहली किस्त में छिंदवाड़ा के 80,000 किसानों का कर्ज माफ किया। मैंने तो अपनी जवानी और पूरा जीवन छिंदवाड़ा के लिए समर्पित कर दिया।


पूर्व सीएम ने कहा, जब मैं छिंदवाड़ा आया था, तब लोगों को छिंदवाड़ा का नाम पता नहीं था। लोग पूछते थे नागपुर वाला छिंदवाड़ा। आज आप जहां भी जाएं छाती ठोक कर गए सकते हैं कि आप छिंदवाड़ा से हैं। मेरा नाम किसी रेत से नहीं जुड़ा, किसी शराब से नहीं जुड़ा, किसी ठेकेदार से नहीं जुड़ा, इसके आप सब गवाह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed