{"_id":"660ae8686338ff2500083199","slug":"mp-lok-sabha-election-cm-mohan-yadav-did-road-show-in-chaurai-nagar-of-chhindwara-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: छिंदवाड़ा के चौरई नगर में सीएम मोहन यादव ने किया रोड शो, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: छिंदवाड़ा के चौरई नगर में सीएम मोहन यादव ने किया रोड शो, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Mon, 01 Apr 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सीएम मोहन यादव ने रोड शो किया। इस दौरान सीएम के साथ बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। वहीं, बिना नाम लिए ही सीएम ने सांसद नकुलनाथ पर जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव रोड शो करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को चौरई नगर (छिंदवाड़ा) में दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान डॉक्टर मोहन यादव का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रोड शो करने के बाद मोहन यादव ने चौरी भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने शहपुरा की तरफ रवानगी डाली और शहपुरा में बंटी पटेल के समर्थकों ने जेसीबी के माध्यम से उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान वह आम सभा भी लिए।
विज्ञापन
नकुलनाथ का नाम लिए बिना कहा नालायक
इस दौरान डॉक्टर यादव ने शहपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ पर आदिवासी के अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा आदिवासियों को अपमानित किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस की तुलना शिशुपाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से शिशुपाल कि 100 गाली माफ थी, उसी तरह कांग्रेस को भी गाली देने दो।
विज्ञापन
सीएम यादव ने कहा, 19 तारीख को आपके हाथ में सुदर्शन आएगा तो सुदर्शन में उंगली फंसाकर वोटिंग करना और कमल के फूल पर बटन दबाना और इनका हिसाब हो जाएगा। इस दौरान डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने अनुच्छेद-370 हटाया, उन्होंने पाकिस्तान को धूल चटाई, उनके जैसा पराक्रमी प्रधानमंत्री दूसरा कहीं नहीं है।
