फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Young man brutally murdered on suspicion of witchcraft

Chhindwara: जादू-टोने के शक में युवक की निर्मम हत्या, घर में नींबू फेंकने की बात पर मरने तक लाठियों से पीटा

Sun, 20 Oct 2024 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में जादू-टोना करने के शक में युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। उसे लाठियों से बुरी तरह पीटा गया, वह अधमरा हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Chhindwara: Young man brutally murdered on suspicion of witchcraft
मृतक

विस्तार

चांद थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामलाल गांव में देर रात हुए एक विवाद में जादू टोने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


टीआई रवि अवस्थी के मुताबिक शनिवार रात तकरीबन 11:30 बजे लाल गांव में रहने वाले मन्नू पिता धुरू इवनाती का उसी के गांव में रहने वाले रामदयाल ऊइके के साथ विवाद हो गया था। दरअसल मृतक अपने पड़ोसी के घर बैठा हुआ था, तभी मन्नू इवनाती आया और रामदयाल से यह कहने लगा कि उसके घर में नींबू फेंक कर क्यो जादू टोना करता है। इसी बात को लेकर उसने कुर्सी पर बैठे रामदयाल के सीने में जोरदार लात मार दी, जिससे वह बेसुध हो गया। उसके बाद लाठियों से पीट पीटकर उसको अधमरा कर दिया गया। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह 10 बजे पिटाई से अधमरे हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


बिना पोस्टमार्टम के दे दिया था शव, टीआई ने वापस भिजवाया
इस घटना के बाद जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई। दरअसल मौत के बाद डॉक्टरों ने बिना पीएम के शव को रवाना कर दिया था। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो पुलिस ने शव को दोबारा अस्पताल लौटाया। जहां वर्तमान समय में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed