फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gama vehicle washed away in high flow, driver saves life by jumping

Chhindwara News: दांत फाड़ू नदी की पुलिया पर तेज बहाव में बह गया गामा वाहन, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sun, 27 Jul 2025 12:40 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 12:40 PM IST
सार

तामिया-देलाखारी मार्ग की दांत फाड़ू नदी पर तेज बहाव में एक वाहन बह गया। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी। प्रशासन ने बारिश में पुलिया पार करने से पहले सतर्क रहने की अपील की। 

विज्ञापन
Gama vehicle washed away in high flow, driver saves life by jumping
मौके पर मौजूद पुलिस

विस्तार

शनिवार को तामिया और देलाखारी के बीच स्थित दांत फाड़ू नदी की पुलिया पर बड़ा हादसा टल गया। तेज बारिश के कारण अचानक बढ़े बहाव में एक गामा वाहन बह गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार चालक रिंकू आरसे (निवासी बिलावरकला, थाना जुन्नारदेव) ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से छलांग लगा दी और किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन जब पुलिया पर पहुंचा, तब बहाव सामान्य था, लेकिन बीच पुलिया पर पहुंचते ही तेज धारा शुरू हो गई। देखते ही देखते गाड़ी बह गई। सूचना मिलते ही तामिया थाना प्रभारी और देलाखारी चौकी प्रभारी मयंक उइके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को समझाइश दी कि बारिश के मौसम में तेज बहाव वाली नदी या नालों को पार करने से बचें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नर्मदा के ऊपरी कछार में जारी बारिश के बाद इंदिरासागर के 12 गेट खोले, ओंकारेश्वर डैम के गेट भी खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की अपील
बारिश के दिनों में नदी-नालों का बहाव कभी भी तेज हो सकता है। ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पुलिया पार करने से पहले स्थिति का सही आकलन करें। घटना की जानकारी मिलते ही तामिया थाना प्रभारी और देलाखारी चौकी प्रभारी मयंक उइके पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिया के आसपास मौजूद ग्रामीणों को समझाइश दी कि ऐसे मौसम में जान जोखिम में डालने से बचें।

निरीक्षक मयंक उइके ने कहा कि बारिश के मौसम में नदी-नालों का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। जान जोखिम में डालना बहुत खतरनाक हो सकता है। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि ऐसे हालात में पुलिया पार करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed