फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   12 gates of Indira Sagar Dam opened after continuous rain in the upper reaches of Narmada

Khandwa: नर्मदा के ऊपरी कछार में जारी बारिश के बाद इंदिरासागर के 12 गेट खोले, ओंकारेश्वर डैम के गेट भी खुलेंगे

Sun, 27 Jul 2025 08:25 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
12 gates of Indira Sagar Dam opened after continuous rain in the upper reaches of Narmada
रविवार सुबह 4 बजे इंदिरा सागर डैम के 12 गेट खोले गए

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में सावन का करीब 15 दिन का सूखा बीत जाने के बाद अब मानसून वापस लौटा है। यहां नर्मदा नदी के ऊपरी कक्षार में हो रही अत्याधिक वर्षा के बाद नर्मदा का जल स्तर तेजी से बढ़ा है, तो वहीं बरगी और तवा बांध के गेट खुलने से खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर सहित ओंकारेश्वर बांध के गेट रविवार सुबह से खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी प्रमुख तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके बाद रविवार अल सुबह 4 बजे एशिया की सबसे बड़ी परियोजना इंदिरा सागर बांध के 12 रेडीयल गेट खोले गए। इनमें 10 मुख्य स्पिल्वें गेटों की ओपनिंग 0.50 मीटर तक की गई। इसके साथ ही दो मुख्य स्पिल्वें गेटों की ओपनिंग 1.0 मीटर तक की गई। वहीं इसके जरिये अब इंदिरा सागर डैम से 1620 क्यूमेक्स जल का डिस्चार्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रतलाम में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुलिया में बहा वाहन; महिला भी लापता
विज्ञापन


यही नहीं, यहां के विद्युतगृह में भी विद्युत उत्पादन लगातार जारी है। इसमें टरबाइन के माध्यम से भी डेम से 1840 क्यूमेक्स जल का डिस्चार्ज लगातार जारी है। इस तरह रविवार सुबह से इंदिरा सागर डैम से कुल 3460 क्यूमेक्स जल का डिस्चार्ज लगातार जारी है। बता दें कि, शनिवार तक जहां इंदिरा सागर बांध के कुल जलभराव क्षमता 262.13 मीटर वाले जलाशय का जलस्तर 258.41 मीटर था। तो वहीं ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर उस दौरान 194.72 मीटर था। हालांकि बीते 24 घँटों से बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते जलस्तर में हुई व्रद्धि की स्थिति को देखते हुए बांधों के गेट खोले जाने का निर्णय शनिवार को ही ले लिया गया था। उसके साथ ही नर्मदा के किनारे और निचले क्षेत्रों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। वहीं अब ओंकारेश्वर डैम के भी गेट खोले जाना है। इधर पहले ही नर्मदा नदी में उफान और सभी प्रमुख घाटों के जलमग्न होने की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं दोनों बांधों के पावर हाउस से सभी टरबाइन चलाकर जल निकासी केते हुए लगातार बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed