फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Leopard attacks goat, runs towards forest

Chhindwara News: तेंदुए ने किया बकरी पर हमला,जंगल की तरफ भागा सिंगोड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग करा रहा मुनादी

Chhindwara Bureau छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks goat, runs towards forest
बकरी पर हमला
बीते दो दिनों से लगातार सिंगोड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की खबरें आ रही थी, वही इस दिन भी नहीं एक बकरी को अपना शिकार बना लिया जबकि दूसरी पर जानलेवा हमला कर दिया रेंजर रामानंद कस्तवार के मुताबिक सिंगोड़ी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुबडी बीट के नंदौरी गांव में तेंदुआ ने एक बकरी का शिकार कर दूसरी बकरी को घायल कर दिया। शुक्रवार रात्रि 9 बजे हुई इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने यहां मृत व घायल बकरियों को देखा। रेंजर के मुताबिक  नंदोरी में रहने वाले किसान धनीराम तेकाम के मकान के पीछे बने कोठे में रात्रि 9 बजे के आसपास  तेंदुआ ने बकरी का शिकार किया। घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। ग्राम में ग्रामीण आग जलाकर गांव में पहरा दे रहे है। अमरवाड़ा रेंजर रामानंद कस्तवार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की एक टीम नंदोरी पहुंच गई है। टीम ने ग्रामीणों को सर्तक रहने कहा है। लगातार मुनादी कराई जा रही है।
विज्ञापन


सुबह मिले पगमार्क, जंगल की तरफ गया तेंदुआ

वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ जंगल की तरफ गया है उसके पगमार्क सुबह 10 बजे जंगल की तरफ मिले है, लगातार वन अमले के द्वारा उस तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में वन विभाग के लगातार मूवमेंट पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

बकरी पर हमला

बकरी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed