फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Labourer's health deteriorates during drilling in mine, dies in hospital

छिंदवाड़ा: स्यालघोघरी खदान में सांस लेने में परेशानी के बाद मजदूर की मौत, वेंटिलेशन व्यवस्था पर उठे सवाल

Tue, 29 Sep 2026 05:45 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

छिंदवाड़ा की स्यालघोघरी खदान में काम के दौरान मजदूर सुमेर की तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी के बाद पंखे की ओर जाते समय वह गिर पड़ा। साथी मजदूर बाहर लाए, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वेंटिलेशन पर सवाल उठे।

 

विज्ञापन
Labourer's health deteriorates during drilling in mine, dies in hospital
खदान के बाहर विरोध करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा स्यालघोघरी खदान में सोमवार रात काम के दौरान एक मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी महसूस होने के बाद मजदूर खदान के अंदर लगे पंखे की ओर जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़ा। साथी मजदूरों ने उसे व्हीलचेयर की मदद से खदान से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खदान की सुरक्षा और वेंटिलेशन व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्यालघोघरी खदान उमरेठ से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है। इसका संचालन बिरला समूह की आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। सोमवार रात की शिफ्ट में मजदूर सुमेर खदान के नंबर दो पिट में ड्रिलिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद वह खदान में लगे पंखे की ओर जाने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर ही उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा।

विज्ञापन

साथ काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल उसे संभाला। हालत गंभीर होने पर व्हीलचेयर की मदद से उसे खदान से बाहर लाया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में उसे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे

पहले भी दो महिला मजदूरों के बेहोश होने का दावा
घटना के बाद मजदूर संगठन ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इंटक मजदूर संगठन का कहना है कि इससे पहले भी इसी खदान में दो महिला मजदूरों के बेहोश होने की घटना सामने आई थी। संगठन के मुताबिक, उस समय खदान के अंदर वेंटिलेशन और ऑक्सीजन व्यवस्था को लेकर प्रबंधन को आगाह किया गया था।

संगठन का आरोप है कि पूर्व की घटना के बावजूद खदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सुधार नहीं किए गए। मजदूर संगठन ने खदान के अंदर हवा के प्रवाह, वेंटिलेशन सिस्टम और काम के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा की निगरानी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

विधायक ने जताई नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग
मजदूर की मौत की सूचना के बाद परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने खदान में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद मजदूरों में भी चिंता का माहौल है। मजदूर संगठनों का कहना है कि खदान जैसे संवेदनशील कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि मजदूर की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और क्या खदान के अंदर वेंटिलेशन व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप थी।

फिलहाल मौत की वजह को लेकर अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना ने आरसीसीपीएल की खदान में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed