फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kotwali police take out procession of killers in Chhindwara

Chhindwara News: फव्वारा चौक पर हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जुलूस निकालकर ले गई कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:33 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में फव्वारा चौक पर हुई हत्या के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्हें जुलूस के तौर पर पुलिस थाने से अदालत तक लेकर गई। 

विज्ञापन
Kotwali police take out procession of killers in Chhindwara
बदमाशों का जुलूस

विस्तार

दो दिन पहले फवारा चौक में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों का मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने जुलूस निकाला। कोतवाली टीआई उमेश गोलानी और उनकी टीम मुख्य आरोपी हैदर अली और गोटिया खान सहित अन्य आरोपियों को पैदल कोतवाली से न्यायालय तक लेकर गई।
विज्ञापन


लंबे समय के बाद कोतवाली पुलिस ने किसी बदमाश का जुलूस निकाला है। दो दिन पहले हैदर और गोटिया खान ने फव्वारा चौक पर देर रात अपने एक साथी शंबू पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में तत्काल आरोपियों की एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी हैदर अली, संत कुमारी, गोटिया खान और एक नाबालिग पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 296, 115(2), 351 (2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उठे थे पुलिस व्यवस्था पर सवाल
इस हत्याकांड के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे थे। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुए इस हत्या के बाद यह आरोप लगे थे कि पुलिस शहर में सही तरीके से गश्त क्यों नहीं कर रही है। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed