फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's BJP creates new history in Kamal Nath's Assembly, BJP ranks third in membership drive

Chhindwara: कमलनाथ की विधानसभा में भाजपा ने बनाया नया इतिहास, भाजपा सदस्यता अभियान में तीसरे नंबर पर रहा जिला

Mon, 21 Oct 2024 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Kamal Nath's BJP creates new history in Kamal Nath's Assembly, BJP ranks third in membership drive
भाजपा के पदाधिकारी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विधानसभा में भाजपा ने सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सदस्यता अभियान में जिला भाजपा के नेतृत्व में छिंदवाड़ा विधानसभा पूरे देश में सातवें नम्बर पर है। जबकि प्रदेश में तीसरा ऐसा जिला है, जहां भाजपा ने अपने इतने सदस्य बनाए हों।

विज्ञापन


बता दें कि इस विधानसभा से कमलनाथ खुद विधायक हैं। इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में 3 लाख 43 हजार ऑनलाइन सदस्य एवं लगभग 42 हजार ऑफलाइन सदस्य बनाकर छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। रविवार से भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसमें लगभग ढाई हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जिले की पांच विधानसभा में से केवल एक विधानसभा अमरवाड़ा में भाजपा के विधायक कमलेश शाह हैं। वे भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। फिर से चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। 4 विधानसभा में कमलनाथ सहित सभी कांग्रेस विधायक होने के बाद भी भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले में कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद विवेक बंटी साहू को बनाया सक्रिय सदस्य
रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस दौरान छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू को जिला भाजपा अध्यक्ष ने सक्रिय सदस्य बनाया है और खुद भी सक्रिय सदस्य बने हैं। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, कन्हईराम रघुवंशी, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, सदस्यता अभियान प्रभारी टीकाराम रघुवंशी, पूर्व विधायक नाथन शाह भाजपा नेता ज्योति डहरिया, बंटी पटेल, अजय सक्सेना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed