फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   *Fraud 18 grams of gold jewellery taken away from Devrani-Jethani in the name of polishing jewellery..

Chhindwara News: गहने चमकाने के नाम पर बदमाशों ने देवरानी-जेठानी को ठगा, मंगलसूत्र और झुमके लेकर हुए फरार

Tue, 07 Jan 2025 09:47 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

पांढुर्णा में जेवर चमकाने के नाम पर दो बदमाशों ने देवरानी-जिठानी को चूना लगा दिया। दोनों बदमाश उनके गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
*Fraud 18 grams of gold jewellery taken away from Devrani-Jethani in the name of polishing jewellery..
शिकायत दर्ज कराती पीड़ित महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के हनुमंती वार्ड में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े देवरानी-जेठानी के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। जेवर चमकाने के नाम पर बदमाश दोनों के 18 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित देवरानी नंदा पति अरुण इरसकर और जेठानी पुष्पा पति किशोर इरसकर ने बताया कि दोपहर में दो बदमाश उनके घर पहुंचे। उन्होंने पहले पीतल के कुछ बर्तन को पाउडर से चमकाया। इसके बाद सोने के बर्तन चमकाने की बात कही। नंदाबाई ने बताया कि एक बदमाश ने मेरे गले से 15 ग्राम का मंगलसूत्र और कान के झुमके उतारे। वहीं, पुष्पा ने बताया कि उसने खुद ही 3 ग्राम के झुमके निकालकर चमकाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन

 
किशोर इरसकर ने बताया कि 20 दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। जहां, बदमाश चमकाने के नाम पर सोने के आभूषण लेकर भाग गए थे। पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आम जनता ऐसे शातिर लोगों से सतर्क रहे, अनजान लोगों पर इस तरह भरोसा नहीं करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed