फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Chaudhary Gambhir Singh who was MLA from Chaurai dies of heart attack MP Hindi News

Chhindwara News: चौरई से विधायक रह चुके चौधरी गंभीर का निधन, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर BJP में आए थे

Fri, 01 Nov 2024 12:57 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

चौधरी गंभीर सिंह एक समय में कमलनाथ के खासे करीबी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1995 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से की थी, जब वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। लोकसभा चुनाव के बीच वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Chhindwara News: Chaudhary Gambhir Singh who was MLA from Chaurai dies of heart attack MP Hindi News

विस्तार

छिंदवाड़ा की चौरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके चौधरी गंभीर सिंह का हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन से चौरई और छिंदवाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके करीबी गुंजन शुक्ला ने बताया कि चौधरी गंभीर सिंह शुक्रवार सुबह अपने घर में चाय पीने के बाद कुर्सी पर बैठे थे, इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके मुंह से झाग आने के बाद उनका बेटा उन्हें पास ही एक डॉक्टर के पास ले जाया। जांच के बाद  डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि चौधरी गंभीर सिंह एक समय में कमलनाथ के खासे करीबी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1995 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से की थी, जब वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। उन्होंने 1998 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। लेकिन, इसके बाद उन्होंने दो बार और चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में हुए थे शामिल
पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने कमलनाथ से नाराजगी के चलते लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। रघुवंशी समाज में उनका अच्छा प्रभाव था, ऐसे में उनके निधन से समाज में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और पूर्व सांसद ने दी श्रद्धांजलि
चौधरी गंभीर सिंह के निधन से छिंदवाड़ा की राजनीति में भी शोक की लहर देखी जा रही है। पूर्व सांसद नकुलनाथ और सांसद विवेक बंटी साहू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से छिंदवाड़ा के राजनीतिक जगत को एक बड़ी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed