{"_id":"65df33b5b665ed90860b7e04","slug":"former-cm-kamal-nath-gave-statement-regarding-retirement-in-chhindwara-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: आखिरी सांस तक सेवा का वादा करने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान; रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: आखिरी सांस तक सेवा का वादा करने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान; रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात
Wed, 28 Feb 2024 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:53 PM IST
सार
कमलनाथ अब तक आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा में जनता की सेवा करने की बात कहते थे। वहीं, आज उन्होंने चांद में नया बयान दे दिया।
विज्ञापन
चांद में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम कमलनाथ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने चांद में अपनी रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने BJP का नाम लिए बिना कहा कि ये मुझे विदा करना चाहते हैं। मैं भी अपने आप को आप पर थोपना नहीं चाहता। सब आपकी मर्जी आपके ऊपर है।
विज्ञापन
कमलनाथ इससे पहले आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा में जनता की सेवा करने की बात कहते थे। वहीं, आज उन्होंने चांद में नया बयान दे दिया। दरअसल कमलनाथ का कहने का मतलब ये है कि वो आखरी सांस तक जनता के बीच रहे या न रहे इसका फैसला जनता ही कर सकती है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कमलनाथ चौरई विधानसभा के चांद नगर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर पर राजनीति करना ठीक नहीं, ये आपके पैसों से बना है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी ब्लॉक हर्रई में आज आमसभा लेकर एक बार फिर से राम मंदिर के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा है कि क्या राम मंदिर का पट्टा भाजपा के पास है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करना ठीक नहीं। राम मंदिर आपके पैसों से बना है, राम को राजनीति पर लाना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जजमेंट दिया। सरकार भाजपा की थी इसलिए उन्होंने बना दिया।
