फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Father made noose out of child swing and swung it he had beaten his wife under influence of alcohol

Chhindwara News: बच्चे के झूले को फंदा बनाकर झूला पिता, शराब के नशे में पत्नी से की थी मारपीट

Mon, 03 Feb 2025 09:14 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 09:14 PM IST
सार

पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खाना लेकर गई तो उसने पहले खाने की थाली को फेंक दिया और उसके साथ मारपीट करने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। बाद में अंदर का दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
Chhindwara Father made noose out of child swing and swung it he had beaten his wife under influence of alcohol
कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के गुलाबरा में एक युवक ने शराब के नशे में अपने मासूम बच्चे के झूले को फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली टीआई उमेश गोलानी से मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण पिता कोमल गिरी गोस्वामी (29) मोहखेड मऊ का रहने वाला है, जो गुलाबरा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता था।

विज्ञापन


बता दें कि बीती रात उसने ऑटो पार्ट्स की दुकान से आने के बाद शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद किया। उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खाना लेकर गई तो उसने पहले खाने की थाली को फेंक दिया और उसके साथ मारपीट करने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। बाद में अंदर का दरवाजा बंद कर लिया। एक घंटे बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से उन्होंने दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया। जब काफी देर तक कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में खिड़की से झांक कर देखा तो वह बच्चे के झूले के फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


तत्काल इसकी जानकारी महिला ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। आज पुलिस के द्वारा उसका पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि वह अक्सर शराब के नशे में इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed