{"_id":"66c06be9c0242c2ed30d5692","slug":"doctors-go-on-strike-in-chhindwara-to-protest-west-bengal-incident-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2003879-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छिंदवाड़ा में डॉक्टरों की हड़ताल से लड़खड़ाई स्वास्थ्य सेवाएं, सिर्फ इमरजेंसी में हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में डॉक्टरों की हड़ताल से लड़खड़ाई स्वास्थ्य सेवाएं, सिर्फ इमरजेंसी में हुआ इलाज
सार
कोलकाला के अस्पताल में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में छिंदवाड़ा में भी डॉक्टरों ने हड़ताल की। इससे मरीज परेशान होते दिखे। ओपीडी बंद रही। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के तहत काम चलता रहा।
विज्ञापन
डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज
विस्तार
पश्चिम बंगाल के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को छिंदवाड़ा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), जूनियर डॉक्टरों और डेंटल मेडिकल संगठन ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते सुबह छह बजे से सभी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) बंद हैं। केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गई हैं। प्राइवेट क्लीनिक भी पूरी तरह से बंद हैं। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाज न मिलने के कारण मरीजों को असुविधा हो रही है। शुक्रवार को आईएमए छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि राज्य इकाई के आह्वान पर सभी ओपीडी और प्राइवेट क्लीनिक बंद रखे जाएंगे। इस हड़ताल का असर आज पूरे जिले में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने भी हड़ताल के समर्थन में एक घंटे तक काम बंद रखा।
विज्ञापन
शाम को निकलेगा कैंडल मार्च
मेडिकल एसोसिएशन की टीम शाम को एक कैंडल मार्च आयोजित करेगी, जिसमें सभी डॉक्टर दिवंगत महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इस घटना के खिलाफ मौन विरोध दर्ज करेंगे। हड़ताल के कारण दिनभर स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रही हैं।
विज्ञापन
