फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Diarrhoea spreads again in Pandhurna, condition of five critical

Chhindwara News: कोंढाली में पांच लोग उल्टी दस्त के बीमार, एक महिला की हालत गंभीर

Sat, 07 Sep 2024 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

अचानक उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस वजह से दोनों गांवों में हैजा फैल रहा है। इसका जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं है। पीएचई विभाग के एसडीओ सुभाष गाडगे बोर का पानी शुद्ध होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Diarrhoea spreads again in Pandhurna, condition of five critical
डायरिया

विस्तार

पांढुर्णा जिले के बोरपानी गांव में उल्टी-दस्त के प्रकोप के बाद अब कोंडाली गांव में भी उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार तक इस गांव में लगभग 5 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त के शिकार हो चुके हैं। इनमें से करिश्मा पत्नी विजय भलावी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एंबुलेंस से नांदनवाड़ी अस्पताल से पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोंडाली गांव में राजू उईके, सुरेश डोंगरे सहित अन्य लोगों की उल्टी-दस्त से तबीयत बिगड़ी है, जिनका इलाज नांदनवाड़ी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


अचानक उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर किस वजह से दोनों गांवों में हैजा फैल रहा है। इसका जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं है। वहीं, पीएचई विभाग के एसडीओ सुभाष गाडगे बोर का पानी शुद्ध होने की बात कह रहे हैं। बीएमओ डॉक्टर दीपेंद्र सलामे का कहना है कि सूचना के बाद कोंडाली में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


पांढुर्णा जिले में लगातार डायरिया के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन इस मुद्दे पर असमर्थ साबित हो रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह डायरिया के प्रकोप को रोकने के लिए उचित प्रबंध करें, ताकि आने वाले समय में लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed