फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News DEO suspends drunk teacher video of him drinking alcohol in school surfaced he got suspended

Chhindwara News: शराबी शिक्षक को DEO ने किया निलंबित, स्कूल में शराब पीने का वीडियो आया था सामने, हुआ सस्पेंड

Wed, 29 Jan 2025 07:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 07:25 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में शराबी शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि स्कूल में शराब पीने का शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Chhindwara News DEO suspends drunk teacher video of him drinking alcohol in school surfaced he got suspended
शराबी टीचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में मोहखेड़ विकास खंड के वाड़ीवाड़ा स्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक तुकाराम गौतम का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया था। इसके बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी वामन राव खपारे ने जांच के बाद इसका प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी शिक्षक तुकाराम को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के बीच गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल के अंदर स्टॉफ रूम में शराब पी रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद इस कथित टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही थी। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द उस लापरवाह शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शराबी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी विभागीय जांच की जा रही है। स्कूल के भीतर इस तरह से शराब खोरी करना गलत है। फिलहाल, शिक्षा विभाग के द्वारा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के बीच गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल के अंदर स्टॉफ रूम में शराब पी रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद इस कथित टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही थी। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द उसे शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के खिलाफ की जा रही विभागीय जांच
जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक तुकाराम गौतम को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी विभागीय जांच की जा रही है। स्कूल के भीतर इस तरह से शराब पीना गलत है। फिलहाल, शिक्षा विभाग के द्वारा जांच कराई जा रही है। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निलंबित शिक्षक के साथ शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed