{"_id":"66e932de6354a881ee02e6ee","slug":"crane-broken-during-idol-immersion-one-injured-the-accident-took-place-near-a-small-pond-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2114716-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन टूटने से एक घायल, छोटे तालाब के पास हादसा, बाल-बाल बचे निगम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन टूटने से एक घायल, छोटे तालाब के पास हादसा, बाल-बाल बचे निगम कर्मचारी
Tue, 17 Sep 2024 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:20 PM IST
सार
मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन टूट गई। ऐसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। बता दें कि हादसा छोटे तालाब के पास हुआ है। वहीं, निगम कर्मचारी भी हादसे में बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
घायल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में छोटे तालाब में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक क्रेन टूट गया, जिसके चलते एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
वहीं, हादसा उस समय हुआ, जब यहां पर क्रेन के माध्यम से मूर्तियां विसर्जित की जा रही थी।अचानक जैसे ही मूर्ति विसर्जन करने के लिए क्रेन से उठाया गया, वैसे ही क्रेन टूट गई और कुछ मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान यहां खड़ा एक निगम कर्मचारी जख्मी हो गया, जिसे तत्काल नगर निगम की टीम ने अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
अन्य कर्मचारी बाल-बाल बचे
इस हादसे के दौरान अन्य कर्मचारी और कुछ श्रद्धालु यहां मौजूद थे, जो पीछे हट गए। नहीं तो उनके साथ बड़ी घटना हो जाती। वहीं, मूर्ति के पास खड़ा कर्मचारी घायल हो गया, तत्काल इंजीनियर और उनकी टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल कर्मचारी का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन को लेकर छिंदवाड़ा नगर के मुख्य मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इसके साथ ही आमजनों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विसर्जन के लिए यातायात व्यवस्था बनायी गई थी, जिसका पालन करके मूर्ति विसर्जन किया गया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर काफी भीड़ रही।
