फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The collector inaugurated the homestay built in the tourist village Chimtipur

Chhindwara: कलेक्टर ने किया पर्यटन ग्राम चिमटीपुर में बने होम स्टे का लोकार्पण, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Mon, 02 Dec 2024 10:16 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 10:16 AM IST
सार

Chhindwara: मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटन ग्राम चिमटीपुर में तीन होम स्टे का लोकार्पण रविवार को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने यहां बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
The collector inaugurated the homestay built in the tourist village Chimtipur
स्टे होम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटन ग्राम चिमटीपुर में तीन होम स्टे का लोकार्पण रविवार को कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने यहां बिजली, पानी, और सड़क कि सुविधाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अच्छी एक्टिविटी करने का सुझाव दिया इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


व्यू प्वाइंट से पैदल पहुंचे ग्राम चिमटीपुर
कलेक्टर सिंह, जिला सीईओ और अधिकारियों कि टीम के साथ जंगल पहाड़ के रास्ते पैदल चिमटीपुर पहुंचे। टूरिज्म बोर्ड ने परार्थ समिति के माध्यम से चिमटीपुर में 5 होम स्टे बनवाए हैं, इनमें से 3 का लोकार्पण रविवार को कलेक्टर द्वारा किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने होम स्टे संचालकों से पर्यटकों को दी जानें वाली सुविधाओं कि विस्तार से जानकारी ली। पर्यटकों के साथ विनम्रता पूर्वक और शालीन व्यवहार करने का सुझाव दिया। होम स्टे का निरीक्षण करके उन्होंने इसकी बनावट, सजावट और पेंटिंग की तारीफ की। गौरतलब है कि होम स्टे बन जाने के कारण पर्यटकों को काफी संख्या में फायदा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं यहां पर पर्यटकों को काफी सुविधाओं के साथ-साथ रोमांचकारी दृश्य देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed