फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CMO assaulted at Napa eventAmarwara police registers case against 9 people, including 2 councillors

Chhindwara: नपा के कार्यक्रम में हंगामा, CMO से की मारपीट, दो पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ केस

Sun, 11 Aug 2024 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

अमरवाड़ा नगर पालिका में लाड़ली बहना सम्मेलन और पट्टा वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो महिला पार्षदों को नहीं बुलाने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
CMO assaulted at Napa eventAmarwara police registers case against 9 people, including 2 councillors
हंगामा करती पार्षद

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा नगर पालिका के द्वारा आयोजित किए गए पट्टा वितरण कार्यक्रम में दो महिला पार्षदों के न बुलाए जाने पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान महिला पार्षद और उनके पति समेत अन्य  अन्य समर्थको ने सीएमओ के साथ मारपीट कर दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। शिकायत के बाद अमरवाड़ा पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को अमरवाड़ा नगर पालिका में लाड़ली बहना सम्मेलन और पट्टा वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। पार्षद संतोषी वंशकार और दीपा सूर्यवंशी को कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं दिया गया। जिसे लेकन उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान संतोषी वंशकार अपने पति दुर्गा वंशकार और दीपा वंशकार पति मुकेश सूर्यवंशी और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि उन्हें आमंत्रण नहीं दिया गया और यहां भेदभावपूर्ण तरीके से पट्टा वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उन्हें समझाइश दी, तब धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले नगर पालिका के सीएमओ बाथम के साथ धक्का मुक्की भी की गई। उन्होंने पार्षद दीपा सूर्यवंशी संतोषी वंशकार, दुर्गा वंशकार , मुकेश सूर्यवंशी, दीपक चौधरी, अमन वंशकार और राम जी वर्मा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हंगामा करती पार्षद

हंगामा करती पार्षद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed