फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Medical College students allege vandalism of car

Chhindwara News: मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा, प्रोफेसर पर लगाया गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप

Sat, 01 Feb 2025 06:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 06:50 PM IST
सार

कॉलेज के डीन ने कहा कि बीती रात करीब 10:00 बजे मेडिकल छात्रों की गाड़ियों की सीट काटी गई थी, जिसकी शिकायत लेकर वे मेरे पास आए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो बाहरी लोग नजर आए हैं। कॉलेज के प्रोफेसर पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
Chhindwara Medical College students allege vandalism of car
cctv futej

विस्तार

छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को जोरदार हंगामा किया। मेडिकल छात्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी बाइकों के शीशे तोड़े जा रहे थे, सीट कवर फाड़े जा रहे थे और ब्रेक के वायर काटे जा रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि इसमें कॉलेज के एक प्रोफेसर भी शामिल हैं। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने डीन से शिकायत की थी।

विज्ञापन

 
छात्रों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। देर रात एक और घटना घटने के बाद उन्होंने डीन से शिकायत की और सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई। फुटेज में माइक्रोबायोलॉजी की एक प्रोफेसर के अलावा दो अन्य लोग भी नजर आए, जो कॉलेज स्टाफ से जुड़े हुए हैं। इस घटना से नाराज छात्रों ने कॉलेज का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एंटी रैगिंग कमेटी के हेड पर भी आरोप
डॉ. अनुज बिश्नोई ने आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही थीं। सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स नजर आ रहा है, वह माइक्रोबायोलॉजी की प्रोफेसर हैं, उनके पास एंटी रैगिंग कमेटी के हेड का भी प्रभार है। इसलिए छात्रों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन ने प्रोफेसर पर लगे आरोपों को बताया गलत
इस संबंध में कॉलेज के डीन का कहना है कि बीती रात करीब 10:00 बजे मेडिकल छात्रों की गाड़ियों की सीट काटी गई थी, जिसकी शिकायत लेकर वे उनके पास आए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो बाहरी लोग नजर आए हैं। कॉलेज के प्रोफेसर पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं और ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed