Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Lokayukta raids the residence of SDO Forest Sanju Kumar Sharma news in hindi

छिंदवाड़ा: एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई

Sat, 14 Nov 2026 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

लोकायुक्त भोपाल की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी में एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के आवास पर छापा मारा। अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। जांच के बाद संपत्ति का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Chhindwara: Lokayukta raids the residence of SDO Forest Sanju Kumar Sharma news in hindi
एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने शनिवार को छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ संजू कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा है। लोकायुक्त की टीम छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


छिंदवाड़ा के अलावा अन्य ठिकानों पर भी लोकायुक्त की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अन्य ठिकानों का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है। जांच पूरी होने के बाद छापे के दौरान मिली संपत्ति और अन्य दस्तावेजों का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed