{"_id":"679998a55a46e1e94b014c52","slug":"chhindwara-husband-beats-wife-to-death-with-sticks-man-killed-for-wifes-drinking-alcohol-accused-sent-to-jail-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2569487-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पत्नी ने शराब पी, पति ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पत्नी ने शराब पी, पति ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
सार
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि दुर्गा की पीठ पर लाठी के चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने पति दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
मृतक महिला
विस्तार
जुन्नारदेव के बिलावर खुर्द में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति ने लाठी से पीट-पीटकर की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
टीआई राकेश बघेल ने बताया कि बिलावर खुर्द निवासी 21 वर्षीय दुर्गा पति दिनेश भारती अपने पति दिनेश पिता दीनदयाल भारती के साथ गांव के मकान में रहती थी, जबकि उसके सास-ससुर और देवर खेत में बने मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को गांव की एक महिला, गीता, रोज की तरह दुर्गा के घर दूध देने आई थी, लेकिन दुर्गा बिस्तर से नहीं उठी। जब गीता ने उसे जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने दुर्गा के सास-ससुर को सूचना दी। जब वे पहुंचे, तो देखा कि दुर्गा की मौत हो चुकी थी और पति दिनेश घर के पीछे बैठा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि दुर्गा की पीठ पर लाठी के चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने पति दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शराब पीने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस को दिए बयान में दिनेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी दुर्गा के साथ उसके मायके गया था, जहां दोनों ने शराब का सेवन किया था। घर लौटने के बाद दिनेश ने दुर्गा से पूछा कि उसने शराब क्यों पी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर दिनेश ने लाठी से पीट-पीटकर दुर्गा की हत्या कर दी। घटना के वक्त उनकी डेढ़ साल की बेटी भी पास में सो रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दिनेश को जेल भेज दिया है।
