{"_id":"65da1f151a4bcded9608cc88","slug":"chhindwara-bulldozer-runs-on-more-than-50-illegal-constructions-in-shanichara-market-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: शनिचरा बाजार में 50 से अधिक अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन-निगम रहा मौजूद, आवागमन होगा सुलभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: शनिचरा बाजार में 50 से अधिक अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन-निगम रहा मौजूद, आवागमन होगा सुलभ
Sat, 24 Feb 2024 10:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:23 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के शनिचरा बाजार में शनिवार को 50 से अधिक अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। जिला प्रशासन और निगम ने पुलिस व्यवस्था की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़ा। ऐसे में अब यहां आवागमन सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीक शुक्ला, अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा प्रशासन के द्वारा शनिवार को गांधी गंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया। शनिचरा में लगभग 70 से 80 दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान ऐसी दुकानों को टारगेट किया गया, जिसके बाहर पक्का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
ऐसे में प्रशासनिक टीम ने सुबह दो जेसीबी और प्रशासनिक अमले के साथ दोपहर 12 बजे गांधी गंज क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शनिचरा बाजार के मुख्य मार्ग और गांधी गंज क्षेत्र से दुकानों के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से जहां कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो आम लोगों ने इस कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया। लोगों का कहना था कि कुछ दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें होती थी। फोर व्हीलर वाहन सड़कों से निकल नहीं पाते थे। रोजाना ट्रैफिक जाम होता था। लेकिन अब प्रशासन का डंडा चलने के बाद लोगों को थोड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सब्जी दुकान को व्यवस्थित करने की मांग
इस कार्रवाई का अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला के द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी कार्रवाई है। वहीं, उन्होंने प्रशासन को शनिचरा बाजार से नरसिंगपुर नाके तक फैले सब्जी बाजार को भी एक जगह व्यवस्थित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे जो सब्जी की दुकाने लगती है, उसके अलावा कुछ लोग बीच सड़क पर ठेलिया लगाकर सब्जी बेचते हैं, जिसके कारण आए दिन जाम लगता है। इस बाजार को प्रशासन के द्वारा व्यवस्थित करना चाहिए।
विज्ञापन
