{"_id":"669a42b4124f4ffd8f07d8c1","slug":"chhindwara-brother-in-law-killed-brother-in-law-with-an-ax-over-a-minor-dispute-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: जिस बहन के घर रहता था, उसी का सुहाग उजाड़ा, जीजा की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: जिस बहन के घर रहता था, उसी का सुहाग उजाड़ा, जीजा की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
Fri, 19 Jul 2024 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:11 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। एक भाई ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। साले ने अपने ही जीजा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में जीजा को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांद थाना के ग्राम सालई छिंदी में साले ने अपने जीजा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद हड़कम्प मच गया। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मुकेश पिता धूरसिंग इवनाती (35) सलाई छिंदी में रहता है, वहीं उसका साला आरोपी संजू पिता सुमरलाल उइके (35) रामपुरी टोला जो हाल ही में कुछ सालों से अपने जीजा के यहां निवासी सलाई छिंदी में निवास करता था। इस दौरान दोनों में शुक्रवार को जमकर विवाद हो गया। इसी के चलते साले ने आपने जीजा को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच के मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
अक्सर होता था विवाद
बताया जा रहा है कि यहां पर अक्सर जीजा-साले के बीच में विवाद होता था, जिसके चलते शुक्रवार को साले ने अपने जीजा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।