फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News CEO suspends bribe-taking secretary Lokayukta had arrested him while taking bribe

Chhindwara News: रिश्वतखोर सचिव को सीईओ ने किया निलंबित, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए किया था गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 08:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

रिश्वतखोर सचिव को सीईओ ने निलंबित कर दिया। लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार  किया था। जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Chhindwara News CEO suspends bribe-taking secretary Lokayukta had arrested him while taking bribe
लोकायुक्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में जनपद पंचायत परासिया के रावनवाड़ा पंचायत सचिव को लोकायुक्त की कार्रवाई में ट्रैप होने के 24 घंटे बाद जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने मंगलवार को सचिव राजकुमार सोनी को तत्काल निलंबित करते हुए जनपद पंचायत परासिया में अटैच करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 30 दिसंबर को सचिव राजकुमार सोनी को ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में 12,500 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे निलंबित किया गया है। सचिन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


परासिया जनपद कार्यालय में किया गया अटैच
जिला पंचायत सीईओ ने सचिव राजकुमार सोनी को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं भ्रष्टाचार किए जाने का प्रथम दृष्टया दोषी मानकर ग्राम पंचायत रावनवाड़ा से जनपद पंचायत परासिया में अटैच करने के आदेश दिए हैं। उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। एक दिन पहले हुई है। कार्रवाई के बाद एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि पंचायत में सचिन बिना लेनदेन के कोई भी योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं दे रहे हैं और नहीं निर्माण कार्यों को निष्पक्ष तरीके से ईमानदारी के साथ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed