{"_id":"655b8b26a054c87743024278","slug":"chhindwara-women-strike-outside-panchayat-with-empty-utensils-in-amarwara-regarding-water-crisis-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सर्द मौसम में छाया जल संकट, अमरवाड़ा में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर पंचायत के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सर्द मौसम में छाया जल संकट, अमरवाड़ा में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर पंचायत के बाहर किया प्रदर्शन
Mon, 20 Nov 2023 10:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:07 PM IST
सार
Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तहत आने वाले अमरवाड़ा जनपद पंचायत में महिलाओं ने जल संकट को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाएं खाली बर्तन लेकर अमरवाड़ा पंचायत के आगे बैठी रहीं।
विज्ञापन
महिलाओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लहगडूआ के ग्रामीण ठंड के मौसम में भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इसको लेकर पंचायत के जिम्मेदार सरपंच और सचिव का कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से गांव में जल संकट से हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन पंचायत के सरपंच-सचिव को यहां व्यवस्था बनाने की कोई फुर्सत नहीं है। अधिकांश ग्रामीण को पीने के पानी के लिए दो से चार किलोमीटर तक का सफर करना पड़ रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पंचायत भवन के सामने खाली बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जमकर की नारेबाजी
ग्रामीणों ने पंचायत भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की और खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पानी के लिए हमें प्रतिदिन दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। जब जाकर हमें दो गुंडी पानी नसीब होता है। ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के खिलाफ जानकर नारे लगाए और उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी है। वहीं, सरपंच सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा भी फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
