फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Sister Ritika accuses brother-in-law in MLA daughter-in-law suicide case

Chhindwara: विधायक बहू आत्महत्या केस; बहन रितिका ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- जीजा की मारपीट से तंग थी मोनिका

Sat, 16 Dec 2023 10:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

मोनिका आत्महत्या मामले में बहन रितिका ने जीजा आदित्य पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि आदित्य उनकी बहन मोनिका के साथ मारपीट करते थे।

विज्ञापन
Chhindwara: Sister Ritika accuses brother-in-law in MLA daughter-in-law suicide case
परासिया विधायक बहू मोनिका की फाइल फोटो।। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

परासिया विधायक सोहन वाल्मिक की बहू मोनिका की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिका की बहन रितिका ने इसे सुसाइड नहीं मर्डर बताया है। रितिका ने जीजा आदित्य पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि आदित्य उनकी बहन मोनिका के साथ मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग मोनिका पिछले कुछ दिनों से मायके इटारसी में थी।

विज्ञापन


आदित्य ने फोन कर उसे बुलाया था कि पापा विधायक बन गए हैं, तुम बधाई देने आ जाओ। मां मोनिका को छोड़ने परासिया गई थीं। मोनिका को छोड़कर लौटी मां को बहन मोनिका ने फोन कर बताया था कि आदित्य मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। गुरुवार को ससुराल पक्ष से फोन आया कि मोनिका की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को परासिया एसडीओपी कार्यालय में मृत मोनिका के पिता जीवन बौरासी, मां सुनीता बौरासी और बहन नेहा बौरासी के बयान दर्ज किए गए हैं। एसडीओपी जितेन्द्र जाट का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच, पीएम रिपोर्ट, मृतका के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा स्थल पर मिला सुसाइड नोट
मृतक मोनिका ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस को तलाशी के दौरान मोनिका के कमरे में स्थित पूजा स्थल से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच में लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा नहीं किया है।


अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाया ससुराल पक्ष
बेटी मोनिका की मौत से आहत परिजन पीएम के बाद शव इटारसी ले गए। दुखी और आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष को अंत्येष्टि में आने से मना कर दिया था। मोनिका के मायके पक्ष के मना करने पर अंत्येष्टि में शामिल होने ससुराल पक्ष से कोई नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed