{"_id":"6b095a8ee09203d0350df8a0","slug":"chhindwara-no-road-ambulance-delay-twin-newborn-babies-die-on-way-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: सड़क न होने से रास्ते में हुआ प्रसव, जुड़वां नवजातों की मौत; एंबुलेंस अगले दिन पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: सड़क न होने से रास्ते में हुआ प्रसव, जुड़वां नवजातों की मौत; एंबुलेंस अगले दिन पहुंची
Fri, 27 Nov 2026 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:55 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के चोटीपाटा टोले में पक्की सड़क नहीं होने से गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। परिजन उसे चार किलोमीटर पैदल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव हो गया। जुड़वां नवजातों की मौत हो गई। अगले दिन एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी गर्भवती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के जामुनढोंगा गांव के चोटीपाटा टोले में पक्की सड़क न होने से एक गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल सकी। परिजन महिला को चार किलोमीटर पैदल अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर हुए, लेकिन रास्ते में प्रसव हो जाने से जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत हो गई। 20 वर्षीय कुंती मालगाम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों द्वारा बार-बार फोन करने पर भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका, जिसके कारण रास्ते में ही नवजातों ने दम तोड़ दिया।
एंबुलेंस देरी और शिकायत के बाद इलाज
तबीयत बिगड़ते ही पति सतीश मालगाम, सास कमली मालगाम और जीजा बिसनलाल नरें सहित अन्य परिजन महिला को पैदल लेकर निकले थे। रास्ते में प्रसव और नवजातों की मौत के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने अगले दिन सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच नागढाना में एंबुलेंस भेजी। महिला को दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह के अनुसार महिला का छठा महीना चल रहा था और सोनोग्राफी से जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई थी। पेट में अचानक दर्द उठने और सड़क के अभाव में देरी होने से गर्भपात हो गया। नवजातों का वजन एक किलोग्राम से काफी कम था।
ये भी पढ़ें- भोपाल: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो पोस्ट करने का आरोप
विज्ञापन
चोटीपाटा में सड़कों का वर्षों पुराना संकट
करीब 60 घरों वाले चोटीपाटा टोले में सड़क और स्वास्थ्य परिवहन की गंभीर समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले 20 और 21 अगस्त को भी बारिश के बीच एक अन्य गर्भवती महिला को ग्रामीण पैदल गोप मुख्यालय लेकर गए थे। तब दमुआ और छिंदवाड़ा में इलाज मिलने पर उसकी जान बच पाई थी। पक्की सड़क न होने से परेशान ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान से गोप मुख्यालय से चोटीपाटा तक कच्चा रास्ता बनाया था।
आपातकालीन सेवा के दावों की पड़ताल
घटना के बाद 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी विजय रघुवंशी ने बताया कि वाहन मुख्य मार्ग तक समय पर पहुंच गया था, लेकिन गांव तक पक्का रास्ता न होने से आगे नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर चिकित्सा वाहन की सुविधा न मिलने से यह गंभीर हादसा हुआ।