{"_id":"6280ff8e2e940b093d4a6c72","slug":"chhindwara-news-workers-sitting-on-strike-for-five-days-announced-reward-on-labor-officer-put-up-posters-of-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पांच दिन से हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने श्रम अधिकारी पर घोषित किया इनाम, लापता के पोस्टर लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पांच दिन से हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने श्रम अधिकारी पर घोषित किया इनाम, लापता के पोस्टर लहराए
Sun, 15 May 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 May 2022 06:57 PM IST
सार
जिले की कत्था बनाने वाली इस फर्मिको फैक्ट्री के कामगार फैक्ट्री से कुछ दूर एक मंदिर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। वे लगातार कंपनी और श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को हड़ताली मजदूरों ने श्रम अधिकारी को लापता बताकर ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर लहराए हैं।
विज्ञापन
हड़ताली मजदूरों ने श्रम अधिकारी को लापता बताकर ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर लहराए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले की फार्मिको कंपनी के कामगार बीते पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि कलेक्टर रेट पर मजदूरी और उचित सुरक्षा व्यवस्था दी जाए। पर उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार को हड़ताली मजदूरों ने श्रम अधिकारी को लापता बताकर ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर लहराए हैं।
बता दें कि जिले की कत्था बनाने वाली इस फर्मिको फैक्ट्री के कामगार फैक्ट्री से कुछ दूर एक मंदिर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। वे लगातार कंपनी और श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक दिन पहले कामगारों ने अपने बच्चों को लेकर विरोध किया था, फिर भी श्रम अधिकारी और कंपनी प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हड़तालियों ने बताया कि कत्था बनाने वाली इस कंपनी में लगभग 200 मजदूर काम करते हैं जिन्हें ना तो कलेक्ट्रेट दर से मजदूरी दी जा रही है और ना ही उन्हें सुरक्षा संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। ऐसे में उनके शोषण पर श्रम विभाग के अलावा जिला प्रशासन भी मौन है जो कि सर्वथा उनके साथ अन्याय है। आज पोस्टर प्रदर्शन कर कहा है कि जो भी श्रम अधिकारी को उनके पास ढूंढ कर लाएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा।
मजदूरों की मानें तो इस कंपनी में कार्यरत कामगारों को ठेका पद्धति के द्वारा कार्य कराया जा रहा है, लेकिन पिछले दिनों एक कामगार एसिड में झुलस गया था। इसके बाद यह बात सामने आई कि जो ठेकेदार उनके द्वारा काम करा रहा है उसका कोई पंजीयन नहीं है। इसके चलते उन्हें कोई भी शासकीय सहायता नहीं मिलेगी। ऐसे में आप सभी उग्र होकर आंदोलन करने पर आमदा है।