{"_id":"62a08077030c754dc55421da","slug":"chhindwara-news-the-young-man-slept-on-the-terrace-to-escape-the-heat-died-due-to-falling-on-the-ground-in-his-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: गर्मी से बचने छत पर सोया था युवक, नींद में जमीन पर गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: गर्मी से बचने छत पर सोया था युवक, नींद में जमीन पर गिरने से मौत
Wed, 08 Jun 2022 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में छत से गिरने के दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में छत से गिरने के दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा में छत से गिरने के दो हादसे हो गए। इसमें दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना शहर के रामबाग की है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय दुर्गेश पिता दशरथ राजपूत गर्मियों में छत पर सोता था। वह घर में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी कुछ महीने पहले कहीं चली गई है। मंगलवार को भी दुर्गेश छत पर जाकर सो गया, पर नींद में वह आधी रात को नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना मोहखेड़ के जमुनिया माल में हुई है। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय बोगीलाल धुर्वे खेत में बने मवेशी कोठे में रहकर मवेशियों की सुरक्षा करते थे और यहां मंडे पर सोते थे। इस दौरान बीते दिन बोगीलाल मंडे से गिरकर घायल हो गए, तो उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सिर पर चोट की वजह से डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।