{"_id":"64c733f5353590964a0419a5","slug":"chhindwara-news-manoj-pushp-will-be-the-new-collector-of-chhindwara-has-previously-been-sdm-of-the-district-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: मनोज पुष्प होंगे छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर, पहले रह चुके हैं जिले के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: मनोज पुष्प होंगे छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर, पहले रह चुके हैं जिले के एसडीएम
Mon, 31 Jul 2023 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:39 AM IST
सार
राजनीतिक उठापटक के बीच छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटेल को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर भोपाल सीएम कार्यालय में पदस्थ किया गया है। मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर होंगे मनोज पुष्प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश शासन द्वारा रविवार की देर रात कलेक्टरों की स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें पिछले नौ महीने से छिंदवाड़ा कलेक्टर रही शीतला पटेल का छिंदवाड़ा से स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, उप सचिव महिला बाल विकास व वणिज्यिक कर विभाग तथा प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल के अतिरिक्त प्रभाव पर पदस्थ मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि मनोज पुष्प इसके पहले भी छिंदवाड़ा में एसडीएम का कार्यभार संभाल चुके हैं। सरकार द्वारा इस बार उन्हे छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। बता दें साल 2003 में वे उमा भारती सरकार में छिंदवाड़ा में एसडीएम पद पर रह चुके हैं।
राजनीतिक उठापटक के बीच हुआ तबादला
आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले राजनीतिक उठापटक के बीच छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटेल को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर भोपाल सीएम कार्यालय में पदस्थ किया गया है, उनकी पदस्थापना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।
विज्ञापन
राजनीतिक उठापटक के बीच हुआ तबादला
आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले राजनीतिक उठापटक के बीच छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटेल को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर भोपाल सीएम कार्यालय में पदस्थ किया गया है, उनकी पदस्थापना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।
विज्ञापन
