{"_id":"62af0e3b72e2e555092c1cc5","slug":"chhindwara-murder-of-newly-married-father-s-allegation-husband-killed-and-buried-now-post-mortem-will-be-done-by-digging-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: नव विवाहिता की हत्या, पिता का आरोप- पति ने मारा और दफना दिया, अब कब्र खोदकर होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: नव विवाहिता की हत्या, पिता का आरोप- पति ने मारा और दफना दिया, अब कब्र खोदकर होगा पोस्टमार्टम
Sun, 19 Jun 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 05:23 PM IST
सार
तामिया निवासी सरवन भारती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी 28 वर्षीय सनियाबाई का विवाह साजकुही में रहने वाले सुरेश भारती के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद से सुरेश उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पिता ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार तामिया में रहने वाले सरवन भारती ने तामिया पुलिस को बताया कि साहब, मेरी बेटी को उसके पति ने मार डाला है, वो उसे बहुत परेशान करता था। इसी कारण उसकी हत्या भी की और उसकी लाश को घर के सामने दफना दिया है। आरोपों के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तामिया थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि तामिया निवासी सरवन भारती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी 28 वर्षीय सनियाबाई का विवाह साजकुही में रहने वाले सुरेश भारती के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद से सुरेश उसे परेशान कर रहा था। पिता सरवन के अनुसार गत 16 जून को दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ, इसके बाद सुरेश ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और शव को घर के सामने दफना दिया। पिता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीआई मोहन मर्सकोले के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर रविवार के दिन कब्र खोदकर लाश निकाली जाएगी और मामले में पीएम करा जांच होगी, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।