{"_id":"65365b1485a754b6fe0cd719","slug":"chhindwara-mp-nakul-nath-performed-kanya-puja-hosted-a-feast-for-101-girls-at-residence-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सांसद नकुलनाथ ने किया कन्या पूजन, पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर 101 कन्याओं को कराया भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सांसद नकुलनाथ ने किया कन्या पूजन, पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर 101 कन्याओं को कराया भोज
Mon, 23 Oct 2023 05:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:08 PM IST
सार
शक्ति की उपासना और आराधना के महापर्व नवरात्र की नवमीं पर विशेष पूजन अर्चन कर कन्या भोज का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर किया। कमलनाथ के निज निवास शिकारपुर में कन्याभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद नकुलनाथ ने धर्मपत्नी प्रियानाथ कन्याओं को भोजन प्रसादी परोसी।
विज्ञापन
कन्याओं को कराया भोज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में नवरात्र की नवमीं पर सांसद नकुलनाथ ने धर्मपत्नी प्रियानाथ के साथ सर्वप्रथम पूजन अर्चन किया। सनातन संस्कृति व रीति-रिवाज के अनुसार शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पैर पखारे व तिलक, पूजन आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
ततपश्चात कन्याओं को भोज कराया। नकुलनाथ व प्रियानाथ ने कन्याओं को भोजन परोसा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर नवमीं पर आयोजित कन्याभोज में 101 कन्याएं शामिल हुई।
विज्ञापन
आयोजन के उपरांत समस्त कन्याओं को सांसद नकुलनाथ व प्रियानाथ ने उपहार प्रदान कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
