फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Mother gave her life in separation of children police engaged in investigation

Chhindwara: बच्चों की जुदाई में मां ने दे दी जान, बहन बनी थी खेवनहार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Jan 2023 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 07 Jan 2023 03:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बुजुर्ग मां ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिया। इस महिला के दो बेटे हैं, दोनों उसे छोड़कर अलग-अलग रहते हैं। ऐसे में बुजुर्ग महिला की देख-रेख करने वाला कोई नहीं था। इस वहज से 85 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Chhindwara Mother gave her life in separation of children police engaged in investigation
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीवन देने वाली मां अपने बच्चों को बाकी लोगों से अधिक जानती है, नौ महीने कोख में रखने के बाद जब वो बच्चे को जन्म देती है तो उसकी खुशी में दिन-रात एक कर देती है। लेकिन एक वक्त आता है, जब यही मां अपने ही बच्चों के सहारे को तरस जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है 85 साल की तिजियाबाई के साथ।

विज्ञापन


दरअसल, इस बुजुर्ग मां के दो बेटे हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग रहते हैं। ऐसे में खुद को असहाय महसूस करने वाली इस बूढ़ी मां ने कुंए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह वाक्या छिंदवाड़ा जिले में दमुआ के घोड़ावाड़ी से सामने आया है। यहां पर 85 साल की बुजुर्ग तिजियाबाई साहू का शव मोक्षधाम के पास स्थित कुएं में मिला। तिजियाबाई के पति रामजी साहू की मौत 30 साल पहले हो चुकी थी, उनके दो बेटे हैं, जिसमें एक बेटा खंडवा और दूसरा बेटा अपने परिवार के साथ आमला में रहता है।
विज्ञापन


तिजियाबाई पहले आमला ही रहती थी, लेकिन अचानक वह कुछ दिन पहले घोड़ावाड़ी में अपनी छोटी बहन के पास आ गई और यहां उसके सहारे से किराए के मकान में रहकर जीवन-यापन करने लगी। बताया जा रहा है कि बीमार रहने के दौरान वह काफी परेशान थी, इसी बीच उसने बीते दिन कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में मिला शव...
दमुआ पुलिस के मुताबिक, तिजियाबाई का शव मोक्षधाम के पास स्थित कुएं में मिला। कुएं के किनारे बुजुर्ग की लाठी और चप्पल रखी हुई थी, जिसके चलते प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। जब पड़ताल शुरू हुई तो कुछ ऐसी कहानी सामने आई, जिसके बाद हर आंख में इस मां के लिए आंसू देखने को मिले। पुलिस ने मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि जांच शुरू कर दी है।


बहन ने दिया था सहारा...
गौरतलब हो कि पहले 85 साल की बुजुर्ग अपने बेटों के साथ ही आमला में रहती थी। लेकिन बीच में अनबन हुई तो वह आमला में ही किराए से रहने लगी, उम्र ज्यादा थी इसलिए उसकी घोड़ाबाड़ी में रहने वाली 75 साल बहन ने उसे अपने यहां बुला लिया। लेकिन यहां पर भी वह अलग ही किराए से रहकर अपना गुजारा कर रही थी। पिछले एक सप्ताह से उसकी तबीयत खराब थी, जिसके चलते उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed