फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara collector Mahesh Chandra removed

बीजेपी के लिए काम करने का आरोप, हटाए गए कलेक्टर

Mon, 07 Apr 2014 11:04 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
Chhindwara collector Mahesh Chandra removed

बीजेपी के लिए काम करने के आरोप में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी को चुनाव आयोग ने हटा दिया है।

विज्ञापन


उन पर आरोप लगे थे कि आचार संहित लगने के बाद भी वे बीजेपी के लिए काम कर रहे थे। इस मामले में कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने शिकायत की थी कि महेशचंद्र आचार संहिता के बावजूद बीजेपी के प्रचार मे संलग्न हैं और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वाहनों पर रोक लगा दी है।

इस पूरे मामले की छानबीन के बाद चुनाव आयोग ने महेशचंद्र चौधरी को हटाकर संजीव सिंह को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में रविवाह को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

और भी आरोप लगे

Chhindwara collector Mahesh Chandra removed

छिंदवाड़ा के पूर्व कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी पर यह भी आरोप लगे कि उन्होंने ऐसे कई अफसरों के खिलाफ कार्यवाई नहीं की जो भाजपा नेताओं के रिश्तेदार है और उनके खिलाफ भाजपा के लिए काम करने की शिकायत की गई थी।

इनमें शहरी परियोजना अधिकारी अन्नपूइर्मा उइके(भाजपा से पूर्व राज्यसभा सदस्य अनुसुइया उइके की बहन), महिला एवं बाल विकास की दीपा बावरिया(परासिया से भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया की रिश्तेदार) और स्वर्णिम शुक्ला का नाम शामिल हैं।

ये सभी पांच सालों से यहां पदस्थ हैं।

शिवराज सिंह ने जताई आपत्ति

Chhindwara collector Mahesh Chandra removed

इससे पहले आयोग ने निर्देश पर खंडवा रतलाम और झाबुआ के कलेक्टर भी हटाए जा चुके हैं।

उन तीनों कलेक्टरों के तबादले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव आयोग को आपत्ति जता चुके हैं कि इन तीनों कलेक्टरों के तबादले क्यों किये गए इसकी वजह स्पष्ट नहीं की गई।

साथ ही नए कलेक्टरों की पदस्थापना में आयोग पैनल बुलवाकर नई पदस्थापना करत है जबकि झाबुआ, रतलाम और खंडवा के मामले में सिंगल नामों को ही अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed