फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Bloody clash over land dispute, four people injured in stick fight between two families

Chhindwara: जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, दो परिवारों में हुई लठबाजी में चार लोग हुए घायल

Fri, 26 Jan 2024 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 11:19 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में जमीन को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Bloody clash over land dispute, four people injured in stick fight between two families
जमीन को लेकर मारपीट। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के जुंगावानी में पुरानी जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती युवक अरुण वर्मा ने बताया कि उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी के चलते बच्चों के साथ शुक्रवार को लड़ाई-झगड़ा हो गया था। वह समझौता करने वाले थे तभी दूसरे पक्ष के गौतम साहू, शंभू साहू, गोविंद अखिलेश सहित अन्य लोगों ने घर में आकर मारपीट की। इससे उनके परिवार के चार सदस्यों को गंभीर चोट आई है। घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत की है। इस पक्ष के भी दो-तीन लोग घायल हुए हैं। अमरवाड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed