फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: BJP workers caught red-handed putting up CM's poster by NSUI workers, demanded registration of FIR

Chhindwara: भाजपाईयों ने NSUI कार्यकर्ताओं को सीएम का पोस्टर लगाते रंगे हाथों पकड़ा, FIR दर्ज करने की मांग की

Tue, 27 Jun 2023 08:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 08:38 AM IST
सार

भाजपा का आरोप है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शहर के पदाधिकारियों के साथ यह पोस्टर लगा रहे थे। जिनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Chhindwara: BJP workers caught red-handed putting up CM's poster by NSUI workers, demanded registration of FIR
थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। दरअसल भाजपा का आरोप है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शहर के पदाधिकारियों के साथ यह पोस्टर लगा रहे थे। जिनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और तत्काल सीएम का विवादित पोस्टर लगाने वाले एनएसयूआई पदाधिकारियों पर एफआईआर की मांग करने लगे। इस दौरान काफी देर तक भाजपा के पदाधिकारी कोतवाली पर धरने पर बैठे रहे, बाद में उन्होंने अपना शिकायती ज्ञापन भी दिया। 
विज्ञापन


एक दिन पहले लगाए गए थे कमलनाथ के पोस्टर
बता दें, छिंदवाड़ा में एक दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे, जिसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अज्ञात लोगों की शिकायत एसपी से की थी। इस मामले को भी जांच में बताया जा रहा है, वहीं सोमवार को भाजपा ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed