फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Bike collided with an accident on Bichua-Chauriar road, two youths died

Chhindwara: बिछुआ-चौरिया पठार मार्ग पर पिकअप से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Sat, 31 Dec 2022 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

छिंदवाड़ा बिछुआ-चौरिया पठार मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर थे और उन्हें पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Chhindwara: Bike collided with an accident on Bichua-Chauriar road, two youths died
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे, और पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बिछुआ-चौरिया पठार मार्ग पर शनिवार दोपहर को हुआ है। बताया गया कि बिछुआ में रहने वाले बंडू और सुमन नामक दो युवक अपनी बाइक से बिछुआ से चौरिया पठार गांव जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक चला रहे सुमन को सिर में गंभीर चोट पहुंची और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंडू को ग्रामीणों ने छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। आमने-सामने की टक्कर से हादसा ज्यादा गंभीर हो गया। हादसे के बाद पिकअप वाला नहीं रुका। राहगीर मदद के लिए पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भेजा। पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी बिछुआ पुलिस को भी दी गई। थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने बताया कि टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed