MP News: छतरपुर में दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे सात लोगों को किया गया रेस्कयू, सभी अस्पताल में भर्ती
मकान गिरने की आवाज सुनकर लोग सही समय पर बाहर निकलने लगे। जिससे उनकी जान बच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में मंगलवार सुबह एक दो मंजिला मकान गिरकर धराशाई हो गया। हादसे में छह से अधिक लोग दब गए। पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना छतरपुर जिला मुख्यालय सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्लामंडी, सरानी दरवाजा बाहर की है। मकान का मालिक गुलाब सिंह बुंदेला और गंगा बुंदेला अपने परिवार, बेटे-बहु, नाती-पोतों के साथ इसी घर में रहते थे। वे भैंसे पालकर अपना गुजर-बसर करते थे।
19 साल की प्रियंका राजा ने बताया कि सुबह पांच बजे वह कोचिंग जाने के लिए उठी तो मकान के कोने से किसी हिस्से के भिस्कने की आवाज आई। उसने घर वालों को बताया तो सभी जाग गए और जैसे ही वे उठे तो मकान भरभराकर उनपर गिर गया। जिससे सभी मलबे में दब गये। अगर घर के लोग सही समय पर बाहर नहीं निकल रहे होते तो बड़ा हादसा हो जाता।
परिजनों की मानें तो अगर यह घटना रात में घटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी सोते समय दब जाते, उन्हें संभलने का मौका नहीं मिलता। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। घटनास्थल और मकान का मौका-मुआयना नुकसान का जायजा किया जा रहा है। पीड़ितों को शासन-प्रशासन जो भी मदद होगी कि जाएगी। मकान का बाकी हिस्सा भी जेसीबी से गिराया जा रहा है। जिससे कोई अनहोनी न हो सके।
