फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Two policemen suspended for assaulting minor girl in Chhatarpur

Chhatarpur News: नाबालिग लड़की से थाने में मारपीट का मामला, एसपी ने आरोपी दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Wed, 09 Nov 2022 06:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Nov 2022 06:12 PM IST
सार

पीड़िता ने लुगासी चौकी प्रभारी राजकुमार तिवारी और नौगांव थाने में पदस्थ एसआई जनक नंदिनी पांडे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। वहीं घायल लड़की को ग्वालियर के अस्पताल रेफर किया गया था।

विज्ञापन
Two policemen suspended for assaulting minor girl in Chhatarpur
नाबालिग लड़की से मारपीट मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छतरपुर जिले के नोगांव थाना क्षेत्र के लुगासी चौकी के पुलिसकर्मियों पर एक नाबालिग लड़की से मारपीट का आरोप लगा था। जिसके बाद एसपी सचिन शर्मा ने लुगासी चौकी प्रभारी राजकुमार तिवारी, नोगांव थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक जनकनंदनी पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की गई थी। पीड़िता ने लुगासी चौकी प्रभारी राजकुमार तिवारी और नौगांव थाने में पदस्थ एसआई जनक नंदिनी पांडे पर थाने के अंदर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


वहीं घायल नाबालिग को गंभीर हालत में पहले नोगांव अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लड़की की हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया था। इस मामले में पुलिस पर संगीन आरोप लगे थे। इसी के चलते दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed